ब्रेकिंग न्यूज़/हरिद्वार
हरिद्वार कांवड़ बाजार पहुंची पुलिस, व्यापारियों और शिवभक्तों से नियमों का पालन करने की अपील।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि कांवड़ की ऊंचाई निर्धारित मानक के अनुसार 6 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए।
कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
व्यापारियों से भी श्रद्धालुओं को नियमों की जानकारी देने और प्रशासन का सहयोग करने को कहा गया।
हरिद्वार पुलिस ने संदेश दिया “सहयोग आपका, सुरक्षा और सहायता हमारी”, यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने पर जोर।













