रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में अब्दुल कलाम चौक के पास मामूली टक्कर के बाद कावड़ियों के द्वारा हाईवे पर खुलेआम तांडव मचाया गया है। हालात इतने खराब हो चुके है कि कावड़िए अब कावड़िए को भी मामूली गलती पर माफ़ करने के लिए तैयार नहीं है। जिसका एक नजारा अब्दुल कलाम चौक के पास देखने को मिला है। जहां पर हरिद्वार से जल लेकर जा रहे एक कावड़िए की कार की टक्कर एक कावड़िए से हो गई। जिसके बाद कावड़ियों के द्वारा हाईवे पर खुलेआम तांडव मचाया गया है और कार सवार कावड़िए के साथ जमकर मारपीट की गई है। इतना ही नहीं कावड़ियों के द्वारा कार में भी बहुत जबरदस्त तोड़फोड़ की गई है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने इस घटना में मुख्य आरोपी एक कावड़िए को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दे की कावड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। जो लगभग अपने चरम पर पहुंच चुकी है। कावड़ यात्रा के चलते हाईवे पूरी तरह से कांवड़ियों से भरा हुआ नजर आ रहा है। इसी के चलते हरियाणा नंबर की एक कार में सवार होकर एक कावड़िया हरिद्वार से दिल्ली की ओर जा रहे था। अब्दुल कलाम चौक के पास पहुंचने पर अचानक की कार की एक मामूली टक्कर एक कावड़िए की कावड़ से हो गई। जिस कारण कावड़िए की कावड़ खंडित हो गई। जिसके बाद आसपास के कावड़िए इकट्ठा हो गए और उन्होंने जल लेकर अपने घर लौट रहे कार सवार कावड़िए पर भी किसी तरह का कोई रहम नहीं दिखाया है। हालात इतने खराब हुए कि आसपास से गुजर रहे कांवड़ियों के द्वारा मिलकर कार सवार कावड़िए के साथ जमकर मारपीट की गई है और उसकी कार को भी बुरी तरह से तोड़फोड़ करते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। पास खड़े कुछ लोगों के द्वारा इस घटना का वीडियो भी बनाया गया है। जिसमें से एक वीडियो आज पुलिस के द्वारा जारी किया गया है। वीडियो में कावड़िए खुलेआम कार में तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे है। वीडियो में एक कावड़िया कार पर चढ़कर कार को तोड़ता हुआ नजर आ रहा है। इसके साथ ही वीडियो में अन्य कावड़िए भी कार में तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। जिसके बाद पुलिस के द्वारा राजेश नाम के एक आरोपी कावड़िए को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आज शनिवार की रात करीब 11:00 बजे हुई बातचीत में बताया आरोपी कावड़िए के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पवित्र कावड़ यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।













