*हरिद्वार ब्रेकिंग*
हरिद्वार में नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की कोशिश का मामला। रानीपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
घटना के बाद आरोपी ने नाबालिग को बीएचईएल के जंगल में फेंका था। 4 अगस्त को जंगल में घायल अवस्था में मिली थी नाबालिग बालिका।
गंभीर हालत में बालिका को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था। पीड़िता ने आरोपी पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया।
आरोप है कि पीड़ित को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया गया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से बालिका के साथ मारपीट की।
घायल हालत में जंगल में छोड़कर फरार हो गया था आरोपी। परिजनों की तहरीर पर रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश शुरू की। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।
9 अगस्त को पुराना पथरी पावर हाउस के पास से आरोपी दबोचा गया। आरोपी की पहचान शेखर उर्फ सनोज के रूप में हुई है।













