रुड़की की लक्सर कोतवाली क्षेत्र में खनन माफियाओं के द्वारा अंकित चौहान नाम के 26 साल के एक युवक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई है क्योंकि अंकित चौहान के द्वारा खनन माफियाओं की शिकायत पुलिस से की गई थी। इतना ही नहीं इन खनन माफियाओं के द्वारा अंकित की हत्या करने के बाद उसके शव को उसकी बाइक से बांध दिया गया। जिसके बाद अंकित चौहान के शव को बाइक से बांधकर गंगा नदी में फेंक दिया गया है। पुलिस ने अंकित चौहान के शव को बाइक सहित गंगा नदी से बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस के द्वारा शिवपुरी रायसी गांव निवासी सचिन पुत्र पवन, मेहकर पुत्र पवन, कुलवंत पुत्र कल्लू और अंकित चौहान पुत्र सुरेश पाल नाम के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दे की 2 अगस्त की रात शिवपुरी रायसी गांव निवासी अंकित चौहान बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। जो रास्ते से संदिग्ध हालत में लापता हो गया था। जिसके बाद अंकित चौहान के परिजनों ने अंकित चौहान की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पुलिस को जानकारी मिली कि गांव के ही चार खनन माफिया के साथ अंकित चौहान की रंजिश चली आ रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा चार आरोपियों से पूछताछ की गई। जिन्होंने पूछताछ में पुलिस को बताया की अंकित चौहान के द्वारा काफी समय से उन्हें परेशान किया जा रहा था। अंकित चौहान उनके द्वारा किए जा रहे अवैध खनन की शिकायत कर पकड़वा दिया करता था। जिस कारण उन्हें काफी नुकसान हो रहा था। इसीलिए उन्होंने अंकित चौहान को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
जिसके बाद उन्होंने अंकित चौहान को रोक कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद अंकित चौहान के शव को उसकी बाइक के साथ बांधकर गंगा नदी में फेंक दिया गया है। पुलिस के द्वारा एसडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर अंकित चौहान के शव की तलाश शुरू की गई। जिसके बाद अंकित चौहान के शव को उसकी बाइक सहित गंगा नदी से बरामद कर लिया गया है। जिसके बाद पुलिस के द्वारा आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आज मंगलवार की शाम करीब सात बजे बातचीत में बताया की चार आरोपियों को अंकित चौहान की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।













