रुड़की की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बसेड़ी गांव में घर के बाहर एक खतरनाक मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत मच गई। इससे पहले मगरमच्छ किसी को नुकसान पहुंचा पाता। लोग अपने घरों में कैद हो गए। जिसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और दूर गंगा नदी में छोड़ दिया गया है।
बता दे की बसेड़ी गांव में देर रात घर के बाहर एक खतरनाक मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत मच गई। आसपास के लोगों ने समय रहते मगरमच्छ को देख लिया। जिसके बाद आसपास के लोग डर के मारे अपने घरों में कैद हो गए। लोगों के घरों में कैद होने के बाद मगरमच्छ घरों के बाहर टहलता रहा। जिसके बाद लोगों के द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके चलते वन विभाग की टीम ने खतरनाक मगरमच्छ को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ के गले में फंदा डालकर खतरनाक मगरमच्छ को पकड़ लिया है। मगरमच्छ के पकडे जाने के बाद ग्रामीणों के द्वारा राहत की सांस ली गई है। जिसके बाद वन विभाग की टीम के द्वारा खतरनाक मगरमच्छ को दूर गंगा नदी में छोड़ दिया गया है। वन विभाग के अधिकारी महेंद्र गिरी ने आज रविवार को बातचीत में बताया कि मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।






