रुड़की की लक्सर कोतवाली पुलिस ने अवैध रक्तदान शिविर की आड़ में भोले भाले लोगों का रक्त लेकर महंगे दामों में अन्य राज्यों में बेचने वाले लक्सर के फतवा गांव निवासी अनित सैनी, खानपुर थाना क्षेत्र के चंदपुरी कला गांव निवासी शुभम कुमार, उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी दुष्यंत कुमार, मुरादाबाद निवासी कावेंद्र कुमार और संभल निवासी दया सिंह नाम के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस ने रक्तदान की 27 यूनिट, मशीन और अन्य सामान के साथ दो कार भी बरामद कर ली है
बता दे की पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के कुछ गाँव में कुछ लोगों के द्वारा बिना अनुमति के रक्तदान शिविर लगाए जा रहे है। इन रक्तदान शिविर में भोले भाले ग्रामीणों से रक्तदान कराया जा रहा है। जिसको अन्य राज्यों में महंगे दामों में बेचने का कार्य किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा दो संदिग्ध वाहनों को रोक लिया गया है। पुलिस के द्वारा दोनों वाहनों से 27 रक्तदान की यूनिट,मशीन और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस एक द्वारा पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने आज सोमवार को करीब 3 बजे बातचीत में बताया की यह आरोपी रक्तदान कराने के बाद करीब आठ हजार रूपये में खून की एक यूनिट बेचने का कार्य कर रहे थे। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।






