रुड़की की सिंचाई विभाग की कॉलोनी में स्थित एक प्रतिष्ठान पर आज रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रुड़की के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज सैनी के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रुड़की का गठन किया गया है। जिसके चलते नीरज सैनी के द्वारा 23 लोगों को अपनी कार्यकारिणी में जिम्मेदारियां दी गई है। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों के द्वारा एक दूसरे को मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया है। इस मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे है। जिन्होंने कहा कि महानगर कांग्रेस कमेटी से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे है। जिससे पार्टी लगातार मजबूत होती जा रही है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी ने कहा कि जिन लोगों को जिम्मेदारियां दी गई है। वह सभी दिन-रात मेहनत कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे है।






