रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मंगलौर में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के त्यौहार को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की गई है। इस छापेमारी के दौरान मिठाई की दो दुकानों से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा गंदगी में गलत तरीके से रखे गये 80 किलो रसगुल्ले बरामद किए गए है। जिनको खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा नष्ट कराया गया है। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा ढंडेरा स्थित मिठाई की दो दुकानों को बिना लाइसेंस के अवैध कारोबार करने पर नोटिस भी दिया गया है।
बता दे कि रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के त्यौहार को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा आज मंगलौर स्थित मिठाई दुकानों पर छापेमारी की गई है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा मिठाई की दो दुकानों से गंदगी में गलत तरीके से रखे गए 80 किलो रसगुल्ले बरामद किए गए है। त्यौहार के मौके पर इन रसगुल्लों को ग्राहकों को बेचने की तैयारी की जा रही थी। गंदगी में गलत तरीके से रखे गए रसगुल्ले खाकर किसी की तबीयत खराब हो इससे पहले ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा 80 किलो रसगुल्लों को नष्ट करा दिया गया है। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा ढंढेरा में स्थित मिठाई की दो दुकानों को बिना लाइसेंस के अवैध कारोबार करने पर नोटिस जारी किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा आज गुरुवार को बातचीत में बताया गया कि मिठाइयों के पांच नमूने भी लिए गए है। जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।






