रुड़की की पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के पिरान कलियर में स्थित दरगाह साबिर पाक के मेले के दौरान सोमवार की देर रात एक युवक पर दो यूतियों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। जिसके बाद दोनों यूतियों ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर मनचले की जमकर धुनाई की है। जिस कारण आरोपी मनचला लहूलुहान हो गया है। इसी दौरान किसी व्यक्ति के द्वारा एक वीडियो बनाया गया है। वीडियो में दो युवतियां आरोपी का कॉलर पकड़कर बाजार की ओर आती हुई दिखाई दे रही है।
बता दे की पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक का सालाना मेला चल रहा है। इसी के चलते बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंच रहे है। इसी दौरान सोमवार की रात एक मनचले पर युवतियों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। जिसके बाद दोनों युवतियों ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर आरोपी मनचले की जमकर धुनाई की है। इस मारपीट में युवक लहूलुहान हो गया है। जिसके बाद दोनों युवतियां युवक को पकड़कर बाजार की ओर लाती हुई दिखाई दे रही है। इस मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ भी दिखाई दे रही है। इस घटना का पास खड़े किसी व्यक्ति ने एक वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दो युवतियां एक युवक का कॉलर पकड़कर खींचते हुए दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो में किसी भी तरह की साउंड सुनाई नहीं दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस के द्वारा आज बताया गया की फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।






