रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला निवासी मोहम्मद नजीर पुत्र मोहम्मद अजीज अहमद नाम के एक व्यक्ति के द्वारा लिव इन में साथ रह रही महिला की 14 साल की नाबालिग किशोरी के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर महीनो तक दुष्कर्म करने की घिनौनी करतूत को अंजाम दिया गया है। मोहम्मद नजीर की इस करतूत के कारण 14 साल की नाबालिग किशोरी गर्भवती हो गई है। नाबालिग किशोरी की तबीयत खराब होने पर गर्भवती होने की बात सामने आई है। जिसके बाद नाबालिग किशोरी के मामा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मोहम्मद नजीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रेलवे स्टेशन के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बता दे कि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला निवासी मोहम्मद नजीर नाम के व्यक्ति के साथ एक महिला पिछले 3 साल से अपनी 14 साल की नाबालिग बच्ची के साथ लिव इन में रह रही थी। करीब 6 दिन पहले नाबालिग किशोरी की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद नाबालिग किशोरी को उपचार के लिए डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर के द्वारा नाबालिग किशोरी को तीन महीने की गर्भवती बताया गया है। नाबालिग पुत्री के गर्भवती होने की बात सुनकर माँ के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। जिसके बाद महिला के द्वारा नाबालिग किशोरी से विश्वास में लेकर पूछताछ की गई। जिसके बाद नाबालिग किशोरी ने अपनी माँ को बताया की मोहम्मद नजीर नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता है और किसी को बताने पर डरा धमकाकर चुप रहने को कहता है।
महिला के द्वारा घटना की जानकारी अपने भाई को दी गई। जिसके बाद नाबालिग किशोरी के मामा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी मोहम्मद नजीर पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी मोहम्मद नजीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी मोहम्मद नजीर को रेलवे स्टेशन रुड़की के पास से गिरफ्तार भी कर लिया गया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज मंगलवार को करीब 1:00 बजे बातचीत में बताया की आरोपी मोहम्मद नजीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है।






