रुड़की की फिरन कलियर कोतवाली क्षेत्र के धनौरी में स्थित एक लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा आज अचानक ही गिर गया। लॉ कॉलेज में पीएसी जवानों की एक बटालियन ठहरी हुई थी। बिल्डिंग का हिस्सा गिरने के कारण मोहम्मद आदिल नाम का एक जवान मलबे के नीचे दब गया। जिसके बाद जवान को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसके बाद पीएसी के जवान को बाहर निकाल लिया गया है और घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ पर उपचार के दौरान मोहम्मद आदिल की मौत हो गई है। जवान की मौत की खबर आने के बाद पुलिस प्रशासन में शौक की लहर दौड़ गई है।
बता दे की धनोरी में स्थित एक कॉलेज में पीएसी की एक बटालियन ठहरी हुई थी। आज सोमवार को किसी कारण लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया। जिस कारण पीएसी का एक जवान मोहम्मद आदिल मलबे में दब गया। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आपदा राहत दल, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन के द्वारा मलबे को हटाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया है। जिसके बाद घायल पीएसी के जवान को मलबे से बाहर निकाल लिया गया। जिसके बाद घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। एसपी देहात अभय सिंह के द्वारा आज सोमवार को करीब 2:00 बजे बातचीत में बताया गया कि पीएसी जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके साथ ही बिल्डिंग का हिस्सा गिरने के कारण की पुलिस के द्वारा फिलहाल जांच की जा रही है। शाम के समय जानकारी मिली है की पीएसी जवान मोहम्मद आदिल की उपचार के दौरान मौत हो गई है। जवान की मौत की खबर आने के बाद पुलिस प्रशासन में शौक की लहर दौड़ गई है।






