
2004 बैच के आईपीएस केवल खुराना का बीमारी के बाद निधन हो गया है। उन्होंने प्रदेश के अलग अलग जिलों में अपने सेवाएं दी। उनके निधन की खबर से उत्तराखंड पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है
बताया गया है कि केवल खुराना पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर मिलते ही उत्तराखंड पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों ने उनके योगदान को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। वे एक कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। केवल खुराना ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे उत्तराखंड पुलिस में यातायात निदेशक और कमांडेंट जनरल होमगार्ड जैसे अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस सुधार और होमगार्ड्स के मनोबल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।