रुड़की की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रायसी गाँव के पास अवैध खनन माफियाओ के द्वारा फ़िल्मी स्टाइल में की गई खुली गुंडागर्दी देखने को मिली है। 13 जुलाई को अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करने पर खनन माफियाओं के द्वारा माइनिंग टीम पर लाठी डंडों से हमला किया गया है। इस दौरान खनन माफियाओं के द्वारा माइनिंग टीम की बोलेरो कार में भी जबरदस्त तोड़फोड़ की गई है। माइनिंग टीम पर हुए हमले की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दे की 13 जुलाई को माइनिंग टीम रायसी गांव के पास अवैध खनन पर कार्यवाही करने गई थी। जिसके चलते माइनिंग टीम के द्वारा अवैध खनन सामग्री से भरे दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़कर सीज कर दिया गया था। माइनिंग टीम की इस कार्यवाही से खनन माफिया नाराज हो गए। जिनकी खुलेआम फ़िल्मी स्टाइल में की गई गुंडागर्दी सामने आई है। माइनिंग टीम की कार्यवाही से नाराज शाहरुन, दीपक चौहान और हरेंद्र नाम के खनन माफियाओं के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर माइनिंग टीम पर लाठी डंडों से हमला किया गया था। माइनिंग टीम पर लाठी डंडों से हुए हमले की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
सीसीटीवी वीडियो में दिखाई दे रहा है की कुछ बदमाश फ़िल्मी स्टाइल में एक वाहन में सवार होकर आते है और वाहन से उतरकर लाठी डंडों से माइनिंग टीम पर अचानक ही हमला कर देते है। इतना ही नहीं वीडियो में दिखाई दे रहा है की बदमाशों के द्वारा माइनिंग टीम की बोलेरो कार में भी जमकर तोड़फोड़ की जाती है। इस हमले में माइनिंग टीम के दो सदस्य घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद माइनिंग टीम के अधिकारी तेजा साईं राज के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की गई है। सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी के द्वारा आज सोमवार को करीब 2:00 बजे बातचीत में बताया गया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।













