रुड़की की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के लक्सर में एक परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर आ रहे दो छात्रों को रोकर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों के द्वारा फायरिंग कर दी गई है। हालांकि इस फायरिंग में दोनों छात्र बाल बाल बच गए है। जिसके बाद आरोपियों के द्वारा दोनों छात्रों के साथ जमकर मारपीट भी की गई है। घटना के समय मौके पर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। जिसके बाद बाइक सवार नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार होने में कामयाब हो गए है। परीक्षा केंद्र के बाहर हुई यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बता दे की लक्सर क्षेत्र के छात्रों के दो गुटों के बीच कुछ समय से वर्चस्व को लेकर रंजिश चली आ रही है। इसी के चलते लक्सर में स्थित एक परीक्षा केंद्र के बाहर कुछ बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों के द्वारा दो छात्रों को रोक लिया गया और उन पर तमंचे से फायरिंग की गई। हालांकि इस फायरिंग में दोनों छात्र बाल बाल बच गए है। जिसके बाद आरोपियों के द्वारा दोनों छात्रों के साथ जमकर मारपीट की गई है। जिसके बाद सभी बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार होने में कामयाब हो गए है। परीक्षा केंद्र के बाहर हुई यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में परीक्षा केंद्र के बाहर सामान्य स्थिति कुछ छात्र आते-जाते हुए दिखाई दे रहे है। तभी अचानक फायरिंग होती है और मौके पर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो जाता है। जिसके बाद सभी छात्र एक ओर भागते हुए नजर आ रहे है। जिसके बाद वीडियो में नकाबपोश बदमाश पथराव करते हुए नजर आ रहे है। जिसके बाद सभी बदमाश बाइकों पर सवार होकर फरार होते हुए दिखाई दे रहे है। घटना के बाद लक्सर निवासी कमल नारायण सिंह नाम के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज गुरुवार को बातचीत में बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है













