रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी अंबर तालाब मोहल्ले में बुधवार की रात कारोबारी रंजिश के चलते एक आरोपी के द्वारा बाइक सवार दीपेंद्र नाम के एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। गोली लगने के कारण जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया है। जिसके बाद घायल दीपेंद्र को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दीपेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बता दे की दो व्यापारियों के बीच पिछले कुछ समय से कारोबारी रंजिश चली आ रही है। एक कंपनी के मैनेजर दीपेंद्र बाइक पर सवार होकर बीती रात अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में एक आरोपी के द्वारा दीपेंद्र को गोली मार दी गई है। जिस कारण दीपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की काफी भीड़ हो जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद घायल दीपेंद्र को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दीपेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज गुरुवार को बातचीत में बताया कि फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस इस मामले में कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है।













