हरिद्वार पुलिस ने फिर दिखाया अपना डिजिटल जलवा! CEIR पोर्टल की मदद से लोगों के खोए और चोरी हुए 120 मोबाइल बरामद करने के बाद असली मालिकों को लौटाए गए। पुलिस के अनुसार बरामद किए गए मोबाइलों की कीमत 50 लाख बताई जा रही है। नगर कोतवाली में एसपी सिटी अभय कुमार ने खुद लोगों को फोन सौंपे। अपने खोए हुए फोन को पाकर लोगों के चेहरे पर खिली मुस्कान आसानी से देखी जा सकती है।
हरिद्वार पुलिस ने अपनी मुस्तैदी और तकनीकी दक्षता का शानदार नजारा पेश किया। ये मोबाइल उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों—उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर—से बरामद किए गए हैं। मोबाइल मिलने पर लोगों ने हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद करते हुए उनकी कार्यशैली की जमकर सराहना की। जो लोग दूरदराज के राज्यों से नहीं आ सके, उनके मोबाइल पुलिस द्वारा कूरियर के जरिए भेजे जाएंगे। 50 लाख कीमत के बरामद किए गए मोबाइल फोन आज नगर कोतवाली में एसपी सिटी अभय प्रताप ने खुद उनके असली मालिकों को लौटाए। लंबे समय बाद अपना फोन पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने हरिद्वार पुलिस का खुला आभार जताया।













