
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हवन पूजन का आयोजन किया गया। उसके बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कार्यभार सम्भाला। पूजन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
नहर किनारा स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मधु सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय में हवन पूजन कर कार्य भार संभाला। जिलाध्यक्ष मधु सिंह ने कहा कि वह पार्टी के हित में कार्य करेंगी और जिले के विकास के लिए प्रयासरत रहेंगी। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मिलकर काम करेंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मेयर नगर निगम अनीता अग्रवाल ने जिला अध्यक्ष मधु सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मधु सिंह एक अनुभवी और समर्पित नेता हैं जो पार्टी के हित में काम करेंगी। हवन के बाद जिलाध्यक्ष मधु सिंह ने कार्य भार संभालने के बाद उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक की और जिले के विकास के लिए रणनीति बनाई। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राकेश गिरी, मेयर अनीता अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष कविंद्र चौधरी, ललित मोहन अग्रवाल, अरविंद गौतम, राजेश कुंवर, सावित्री मंगला, भीम सिंह, चतरसेन, पूर्व पार्षद विवेक चौधरी, पार्षद राकेश गर्ग, सतीश सैनी, गीता कार्की, प्रमोद चौधरी, पंकज नंदा, मधुप त्यागी, राजबाला सैनी, नितिन गोयल, पूजा नंदा, सुशील रावत, बीएल अग्रवाल, मनोज मुंडलाना, आलोक गौतम, दिनेश कौशिक, सोनू धीमान, बृजमोहन सैनी, अवनीश शर्मा, गौरव कौशिक, अक्षय प्रताप सिंह, सतीश शर्मा, प्रदीप त्यागी, संजय त्यागी ,बृजमोहन सैनी, वीरमति यादव, प्रतिभा चौहान, अरविंद शर्मा, धीरजपाल, आशा दशामाना, जेपी शर्मा सुभाष सरीन, अनूप राणा, अफजल अली, अमित प्रजापति, संजीव तोमर, कदम सिंह, सूरज नेगी, सतीश शर्मा, सरदार सतवीर सिंह भरत कपूर, सचिन कश्यप, रामगोपाल कंसल, नरेश शर्मा, तेज सिंह सैनी, राकेश धीमान, सुदेश चौधरी, राकेश धीमान,नरेंद्र जैन, देशपाल रोड, ध्रुव गुप्ता , नीलकमल, ममता चहल, नीतू शर्मा, सुंदर लाल प्रजापति, सचिन गुज्जर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।