रुड़की के हलवा हेड़ी गांव में भारतीय किसान यूनियन उत्तराखंड के द्वारा आज रविवार को करीब 6 बजे महापंचायत का आयोजन किया गया है। इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन उत्तराखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन टोडा के द्वारा किसानों को संबोधित करते हुए खून की आखिरी बूंद तक किसानों की लड़ाई लड़ने की बात कही गई है। इसके साथ ही सचिन टोडा ने अपने पुराने किसान संगठन के लोगों पर कुछ कार्यकर्ताओं को धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
बता दे कि भारतीय किसान यूनियन रोड के युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन तोड़ा के द्वारा पुराने संगठन को छोड़कर अपना भारतीय किसान यूनियन उत्तराखंड नाम का नया संगठन बनाया गया है। सचिन टोडा का आरोप है की पुराने संगठन के कुछ लोगों के द्वारा उनके नए संगठन के कार्यकर्ताओं को धमकी दी जा रही है। जिसका मुकदमा भी दर्ज कराया जा चुका है। सचिन टोडा का कहना है कि हमारे संगठन के किसानों को अगर कोई दबाने का प्रयास करेगा तो उसका इलाज कर दिया जाएगा। सचिन टोडा का कहना है कि वह लंबे समय से किसानों के हित की लड़ाई लड़ते आए है और खून की आखिरी बूंद तक किसानों की हित में लड़ाई लड़ते रहेंगे। इस महापंचायत में हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे है।













