रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मंगलौर के किला मोहल्ला निवासी शम्शू कुरैशी और उसकी पत्नी सायरा बानो पर फूड लाइसेंस के नाम पर भैंस के मीट की आड़ में गौकशी कर गौमांस का कारोबार करने का आरोप लगा है। आरोप है की शम्सु कुरैशी बड़े पैमाने पर गौकशी कराकर गौमांस को ज्वालापुर, मंगलौर, कलियर, टांडा भनेड़ा, पीरपुरा, रुड़की, सिकरौढा और भगवानपुर क्षेत्र में सप्लाई करने का काम करता है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में उसके साथी लगातार गौकशी का काम कर रहे है। इतना ही नहीं शम्सु कुरैशी पर पुलिस के नाम से मीट विक्रेताओं से लाखों रुपए वसूल करने का भी आरोप लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शम्शू कुरैशी और उसकी पत्नी सायरा बानो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बता दे की मंगलौर के मलानपूरा मोहल्ला निवासी फिरोज पुत्र रहीश नाम के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह ईंट भट्टे से ईंट का कारोबार करता है। बताया गया कि फिरोज गौवंश हत्या का घोर विरोधी है। जिसके द्वारा कई बार गौवंश हत्या को रोकने के लिए अभियान चलाया गया है। फिरोज का आरोप है की गौवंश हत्या का विरोध करने पर गौमांस का अवैध कारोबार करने वाले कुछ माफिया उसके खिलाफ हो गए है। जिसके चलते लगातार उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। फिरोज का आरोप है की किला मोहल्ला निवासी शम्सु और उसकी पत्नी अपराधिक किस्म के लोग है। जो लगातार उन्हें बदनाम करने का षड्यंत्र रच रहे है और झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दे रहे है। फिरोज का आरोप है कि आरोपी उनके परिवार के खिलाफ षडयंत्र रचकर उनकी हत्या करवा सकते है। फिरोज का आरोप है कि शम्सु कुरैशी और उसकी पत्नी भैंस के मीट की आड़ में गौकशी का कारोबार करते है और आसपास के क्षेत्र में गौमांस सप्लाई करने का अवैध कारोबार करते है। फिरोज का आरोप है कि उनके साथी आसपास क्षेत्र के गांव में लगातार गौकशी करने का काम करते है। जिसके बाद गौमांस सप्लाई किया जाता है। आरोप है कि शम्सु कुरैशी मीट विक्रेताओं से पुलिस के नाम के लाखों रुपए वसूल करने का भी काम कर रहा है और पुलिस की छवि को बदनाम कर रहा है। पीड़ित फिरोज के द्वारा आरोपी शम्सु कुरैशी और उसकी पत्नी सायरा बानो पर पुलिस से कार्यवाही की मांग की गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शम्सु कुरैशी और उसकी पत्नी सायरा बानो के खिलाफ आज गुरुवार को करीब 1:00 बजे मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।













