
रविवार को ऋषिकुल योगपीठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम NATUROCON-2024, राजधानी दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में वान्या शर्मा
योग रत्न सम्मान से सम्मानित हुई।
योग के क्षेत्र में वान्या लगभग 4 वर्ष से हैँ और ज़ब वह 2 वर्ष की थीं तब से योग करना शुरू कर दिया था आज वह 6 वर्ष 9 महीने की हैँ और 11 विश्व रिकॉर्ड उनके नाम हैँ।
स्वामी रामदेव,आचार्य बालकृष्ण, स्वामी चिदानंद सरस्वती,श्री कैलाश सत्यार्थी, सोनू सूद,अमीशा पटेल,डॉ किरण बेदी,राकेश बेदी ने इन्हें सम्मान दिया है।
वान्या शर्मा एसडी पब्लिक स्कूल पीतमपुरा में अभी पहली में पढ़ती हैं और वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाकर लोगों को योग सिखा चुकी हैं। मौजूदा समय वह कल्कि फोंडेशन ट्रस्ट की ब्रांड अंबेसडर हैं। अब तक इन्हें राइट च्वाॅइस अवार्ड 2022, एमजीए अवार्ड 2022, कल्कि गौरव सम्मान 2022, योग वीर सम्मान 2022, महर्षि घेरंड योग रत्न सम्मान 2022, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा सम्मान 2022, इंटरनेशनल सोशल ऑनरेबल अवार्ड 2022, इंडिया स्टार इंडिपेंडेंट अवार्ड 2022, नेशनल चाइल्ड अवार्ड 2022, राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2022, अटल गौरव सम्मान 2022, भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड 2022 और शबरी सम्मान 2023 मिले हैं, ग्लोबल फेम अवार्ड 2023, इंटरनेशनल योगिनी अवार्ड 2023, राइट चॉइस अवार्ड 2023,शहीद भगत सिंह नोबल अवार्ड 2024 मिल चुके हैं।