रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में सालियर बाईपास के पास रविवार की देर रात पुलिस की एक बाइक सवार बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद बाइक सवार बदमाश ओवैस ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा जवाबी फायरिंग की गई। इस फायरिंग में पुरानी तहसील निवासी ओवैस पुत्र फुरकान पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। ओवैस ने कुछ दिन पहले एक हिन्दू नाबालिग किशोर से पिस्टल की नोक पर दुष्कर्म किया था। इसके साथ ही ओवैस गंगनहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। जिस पर करीब गंभीर मामलो के 14 मुकदमे दर्ज है।
बता दे की देर रात सालियर बाईपास के पास पुलिस के द्वारा चेकिंग की जा रही थी। तभी एक बाइक सवार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन बाइक सवार बदमाश के द्वारा भगाने का प्रयास किया गया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा बदमाश का पीछा कर उसे घेर लिया गया। जिसके बाद बदमाश के द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पुरानी तहसील निवासी ओवैस पुत्र फुरकान नाम का बदमाश पर में गोली लगने से घायल हो गया है। जिसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओवैस गंगनहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। जिस पर गंभीर मामलो के 14 मुकदमे दर्ज है। फिलहाल ओवैस एक हिंदू नाबालिग किशोर के साथ पिस्टल की नोक पर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहा था। नाबालिग किशोर के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कुछ दिन पहले ही मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के द्वारा रविवार की रात करीब 12:00 प्रेस नोट जारी कर मामले की जानकारी दी गई है।













