रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के खेलड़ी गांव के पास आज मंगलवार को कबाड़ के एक गोदाम में लगी भयंकर आग ने तांडव मचाया है। आग की लपटे आसमान छू रही थी। जिनको देखकर आसपास के क्षेत्र में हडकंप मच गया। आसपास के लोगों के द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन तब तक आग अपना विकराल रूप धारण कर चुकी थी। जिसके बाद आसपास से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। जिसके बाद घंटो की मेहनत से आग पर काबू पाया गया है। कबाड़ के गोदाम में लगी आग का ग्रामीणों ने विडियो बना लिया है जो आज सोशल मिडिया पर वायरल हो गया है।
बता दे की खेलडी गांव के पास कबाड़ का एक गोदाम है। जिसमें आज अचानक ही आग लग गई। आसपास के लोग इससे पहले कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि आसपास से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया है। जिसके बाद घंटो की मेहनत से आग पर काबू पा लिया गया है। जानकारी मिली है कि आग लगने की इस घटना में करीब आठ लाख रुपए का कबाड़ और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने की इस घटना का ग्रामीणों के द्वरा विडियो बना लिया गया है। जो आज सोशल मिडिया पर वायरल हो गया है। विडियो में गोदाम में लगी आग की लपटे आसमान छूती हुई दिखाई दे रही है। आग लगने की घटना के समय ग्रामीणों की काफी भीड़ मौके पर मौजूद रही है।