रुड़की की पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के पिरान कलियर में मामूली कहासुनी के बाद सोमवार की देर रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले है। जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। इस मारपीट में एक पक्ष के कई लोग घायल हो गए है। घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए है। दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद का पास खड़े किसी व्यक्ति ने एक वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाकर डंडों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे है।
बता दे की पिरान कलियर में स्थित दरगाह साबिर पाक का सालाना मेला चल रहा है। इस मेले में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। लंढौरा निवासी शाबाज नाम के युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने साथियों के साथ पिरान कलियर मेले में गया था। जहां पर मामूली बात को लेकर कुछ लोगों से उसकी कहा सुनी हो गई। जिसके बाद आरोपियों के द्वारा लाठी डंडों से उस पर और उसके साथियों पर हमला कर दिया गया। इस हमले में शाबाज सहित कई लोग घायल हो गए है। हमला करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए है। पीड़ित के द्वारा पुलिस से आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की गई है। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का पास खड़े किसी व्यक्ति ने एक वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला करते हुए नजर आ रहे है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।






