
नगर निगम रुड़की के अधिकारियों की लापरवाही के चलते पार्षदों का गुस्सा आज फूट पड़ा है। जिसके चलते बड़ी संख्या में आज मंगलवार को पार्षद नगर निगम रुड़की पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने मुख्य नगर अधिकारी से मुलाकात की है। साथ ही अपनी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सोपा है। इसके साथ ही जल्द कार्यवाही नहीं होने पर सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी गई है।
बता दे की क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आज बड़ी संख्या में पार्षद नगर निगम रुड़की में पहुंचे थे। जहां पर पार्षदों के द्वारा आरोप लगाया गया कि शहर की 50% से ज्यादा लाइट खराब हो चुकी है। लेकिन लाइट लगवाई नहीं जा रही है। जिस कारण शहर रात के समय अंधेरे में डूब जाता है। पार्षदों का आरोप है कि डेंगू का प्रकोप भी शुरू हो चुका है। लेकिन नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते अभी तक नगर निगम के द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया है। जिस कारण डेंगू से लोगों की जान जाने का खतरा बढ़ गया है। लेकिन अधिकारी आराम की नींद सोते हुए दिखाई दे रहे है। इसके साथ ही पार्षदों का आरोप है की शहर की लगभग हर गली में आवारा कुत्ते लोगों को अपना निशाना बना रहे है। कुत्तों को रखने के लिए एक स्थान भी बनाया गया है। जिस पर काफी पैसा लगाया जा चुका है। लेकिन शहर से कुत्तों की समस्या हल नहीं हो रही है। इसके साथ ही पार्षदों का आरोप है कि शहर में जगह-जगह पर बरसात के चलते जल भराव हो रहा है। लेकिन नगर निगम के द्वारा उचित कार्यवाही नहीं की जा रही है। पार्षदों ने जल्द कार्यवाही नहीं होने पर सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्षद मौजूद रहे है।