रिपोर्टर, नन्दन राम आर्य
स्थान- लालकुआं
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह के निधन पर लालकुआं के नगर कांग्रेस ने शोक व्यक्त किया है।
यहां मुख्य बाजार स्थित नगर कार्यालय में अध्यक्ष भुवन पांडेय के नेतृत्व में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने महान अर्थशास्त्री पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान कांग्रेस नेता मुकेश कुमार ने कहा कि डाॅ0 मनमोहन सिंह को देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में एक महान अर्थशास्त्री और एक सादगी पसंद नेता के रूप में जाना जाता है। उनके नेतृत्व में भारत ने उदारीकरण, वैश्वीकरण और आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया।
कांग्रेस नेता ने कहा उनकी सादगी, धैर्य और निस्वार्थ सेवा का उदाहरण शम सभी को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह का योगदान और देश के प्रति उनकी सेवा हमेशा याद की जाएगी।
बाइट- मुकेश कुमार, कांग्रेस नेता।