रुड़की की भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के सिसौना गांव में स्थित सियान हेल्थकेयर लिमिटेड कंपनी के सैकड़ो कर्मचारियों के द्वारा सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कंपनी के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। इतना ही नहीं कर्मचारियों के द्वारा कंपनी के बाहर कंपनी के प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई है और मांग पूरी नहीं होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की बात कही गई है। इसके साथ ही कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा धमकी मिलने पर पुलिस को तहरीर देखकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग भी की गई है।
बता दे की सिसौना गांव में स्थित सियान हेल्थकेयर लिमिटेड कंपनी के सैकड़ो कर्मचारियों के द्वारा सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कंपनी के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। कर्मचारियों का आरोप है की कंपनी के प्रबंधन के द्वारा उन्हें लिखित में सैलरी बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अब कंपनी के प्रबंधन के द्वारा सैलरी नहीं बढ़ाई जा रही है। जिस कारण मजबूर होकर उन्हें धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं कर्मचारियों के द्वारा कंपनी के सुरक्षा कर्मियों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। जिसके चलते कर्मचारियों के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है। कर्मचारियों का आरोप है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती तब तक वह कंपनी के बाहर धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा अनशन करने की भी चेतावनी दी गई है इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में कंपनी के कर्मचारी मौजूद रहे













