रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुहाना के पास हाईवे पर आज सुबह करीब 4:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली और एक मिनी बस की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। जिस कारण मिनी बस में सवार महिलाओं सहित करीब 12 यात्री घायल हो गए है।
बता दे कि दिल्ली निवासी करीब 15 यात्री मिनी बस में सवार होकर घूमने के लिए मसूरी जा रहे थे। पुहाना के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की मिनी बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिनी बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिस कारण मिनी बस में सवार महिलाओं सहित करीब 12 यात्री घायल हो गए है। सूचना मिलते ही दो 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।