रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में गणेशपुर पुल के पास आज शनिवार को करीब 12:00 बजे पुलिस और उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंक झोंक देखने को मिली है। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष दीपक लखवान के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहे थे। लेकिन पुलिस के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को गणेशपुर पुल के पास रोक लिया गया। जहां पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंक झोंक देखने को मिली है। जिसके बाद पुलिस के द्वारा उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा अंकिता भंडारी के हत्यारो को फांसी दो के नारे भी लगाए गए है। इस दौरान रितु कांडियाल, आनंद चौधरी और आनंद शर्मा के साथ बड़ी संख्या में उत्तराखंड क्रांति दल के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे है।













