रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के पिरान कलियर में पार्किंग के पास आज फ्री के लंगर की लाइन में खड़े एक व्यक्ति के साथ लंगर बनाने वाले टोपी वाले मुल्ला जी की किसी बात को लेकर कहां सुनी हो गई। कहा सुनी के बाद टोपी वाले मुल्ला जी गुस्सा रोक नहीं पाए और अपना आपा खो बैठे। जिसके बाद टोपी वाले मुल्ला जी के द्वारा लंगर की लाइन में लगे व्यक्ति की जली हुई लकड़ी से जमकर पिटाई की गई है। जली हुई लकड़ी से की गई पिटाई का पास खड़े एक व्यक्ति ने एक वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दे कि पिरान कलियर में विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक स्थित है। यहां पर देश भर से श्रद्धालु जियारत करने के लिए पहुंचते है। बहुत से श्रद्धालुओं के द्वारा गरीब लोगों के लिए लंगर बनवाकर फ्री में बटवाया जाता है। पैसे लेकर फ्री का लंगर बनाने वाले लोगों की दुकान भी यहां पर खुली हुई है। आज शुक्रवार को एक दुकान पर ऐसे ही लंगर बनाकर फ्री में बांटा जा रहा था। तभी फ्री का लंगर लेने के लिए लाइन में लगे एक व्यक्ति की लंगर बनाने वाले टोपी वाले मुल्ला जी के साथ कहां सुनी हो गई। जिसके बाद टोपी वाले मुल्ला जी के द्वारा अपना आपा खो दिया गया और जली हुई एक लकड़ी से लाइन में लगे व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी गई।
इस पिटाई का पास खड़े किसी व्यक्ति ने एक वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में टोपी पहने एक मुल्ला जी जली हुई लकड़ी लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे है। कुछ लोग बीच बचाव करने का प्रयास भी करते है। लेकिन टोपी वाले मुल्ला जी लगातार पिटाई करते रहते है। मारपीट होता देखकर दुकानदार और आसपास के लोग छुड़ाने की जगह बेशर्म होकर हंसते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे है। पिटाई के बाद पीड़ित व्यक्ति मौके से मायूस होकर वापस लौट जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद यह घटना आस पास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।













