रुड़की कोतवाली क्षेत्र में सोलानी नदी शमशान घाट के पास एक प्लॉट में खड़ी एक कार में बुधवार की देर रात अचानक ही आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग को देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया है।
बता दे कि बुधवार की देर रात एक खाली प्लॉट में खड़ी एक कार में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग को देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आग को बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। आग की लपटे इतनी भयंकर थी की आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया है। लेकिन तब तक कार लगभग पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड के अधिकारी अतर सिंह राणा ने बातचीत में बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है













