रुड़की की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भोगपुर गांव में 12 अप्रैल की रात मंदिर में रहने वाले बुजुर्ग राजवीर की हथौड़ी मार कर हत्या करने वाले मुजफ्फरनगर के अलमासपुर निवासी विशाल चौधरी पुत्र परविंदर कुमार नाम के चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने चोरी किया गया सामान और हत्या में इस्तेमाल हथौड़ी भी बरामद कर ली है।
बता दे की विशाल चौधरी नाम का एक चोर मंदिर में चोरी करने के इरादे से घुसा था। मंदिर में सो रहे बुजुर्ग ने शोर मचाया तो विशाल चौधरी ने राजवीर नाम के बुजुर्ग की हथौड़ी मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद विशाल चौधरी के द्वारा मंदिर में चोरी की गई। इसके साथ ही पास के दूसरे मंदिर में भी विशाल चौधरी के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद पुलिस के द्वारा आरोपी विशाल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से पुलिस ने चोरी किया गया सामान और घटना में इस्तेमाल हथौड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस के द्वारा













