भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ व प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार ब्यूरो एडवोकेट नवीन कुमार जैन के तत्वावधान में संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर के 135वे जयंती समारोह को आहूत कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि व पुष्पमाला पहनाकर श्रधांजलि दी गई इस अवसर पर उनके जीवन चरित्र पर विचार गोष्ठी भी आहूत की गई इससे पूर्व अधिवक्ता नवीन कुमार जैन ने निगम स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्माला अर्पित की विचार गोष्ठी में अधिवक्ता नवीन कुमार जैन ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता व अखंडता व समतामूलक समाज की स्थापना उद्देश्य से डॉ भीमराव अंबेडकर ने जनकल्याणार्थ एक समान व जातिगत भेदभाव से ऊपर उठ भारतीय संविधान की रचना की डॉ अशोक कुमार आर्य ने बताया कि डॉ आंबेडकर ने दलित व बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया था छुवाछुत के विरोध में अभियान चलाया था डॉ आंबेडकर को भारत रत्न की उपाधि दी गई थी हरिपाल सिंह आर्य प्रधान जिला आर्यसमाज सभा हरिद्वार ने विचारों में कहा बाबा साहिब के नाम से भी विख्यात हैं डॉ भीमराव आंबेडकर जी स्वस्त्र भारत के प्रथम काननू मंत्री थे अधिवक्ता रामगोपाल शर्मा व युवा शक्ति अभिमन्यु ने भी गोष्ठि में विचार व्यक्त किए जयंती समारोह में एकत्र राष्ट्रभक्तों ने संविधान की सुरक्षा हेतु शपथ ग्रहण कर देश विकास का संकल्प लिया इस अवसर पर अधिवक्ता विनोद शर्मा उपाध्यक्ष एडवोकैट्स बार एशोसिएशन, सुनील गोयल,आशीष पंडित एड., अशोक कुमार, रामगोपाल शर्मा,अनिल वर्मा,सुधीर चौधरी, सचिन गोंड़वाल, कन्हैया ठाकुर,नीरज कपिल,अनुज आत्रेय,राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।













