रुड़की मे आज भारतीय संविधान के निर्माता एवं महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर जिला किसान कांग्रेस कमेटी रुड़की ग्रामीण व महानगर किसान कांग्रेस द्वारा रेलवे स्टेशन रोड स्थित किसान कांग्रेस कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके विचारों को स्मरण किया।
इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष चौ. सेठपाल परमार ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज में समानता, न्याय और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी मार्गदर्शक है। सुभाष सैनी ने कहा कि हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज में समानता और अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन किसान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी द्वारा किया गया।
सभा में युवा कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष सचिन चौधरी, पूर्व राज्यमंत्री मेलाराम प्रजापति, किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष सैनी, प्रदेश प्रवक्ता गोपाल नारसन, पूर्व महानगर अध्यक्ष कलीम खान, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस मा. विरेंद्र चौधरी, वरिष्ठ नेता मक़सूद हसन, जिला उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस डॉ. इरशाद, वरिष्ठ नेता उम्मेद काज़ी, प्रदेश महासचिव NSUI मनीष परमार, नूर आलम सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के विचारों को अपनाने और समाज में समरसता स्थापित करने का संकल्प भी लिया।













