रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपूरी मोहल्ले में मुकुल नाम के एक युवक के साथ कुछ युवकों ने बड़ी ही बेरहमी से मारपीट की है। डंडे से की गई यह मारपीट तब तक की गई है जब तक डंडा टूट नहीं गया। इस मारपीट में मुकुल गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसके बाद आरोपी मुकुल को अधमरी हालत में मौके पर छोड़कर फरार हो गए। बेरहमी से की गई इस मारपीट का मौके पर मौजूद किसी युवक के द्वारा एक वीडियो भी बनाया गया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दे की शेखपूरी मोहल्ला निवासी सतीश कुमार नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र मुकुल भगवानपुर क्षेत्र में एक कंपनी में काम करता है। शेखपूरी निवासी कुछ युवकों ने उनके पुत्र मुकुल को एक जगह बुलाया। जहां पर उसके साथ डंडे से बड़ी ही बेरहमी से मारपीट की गई है। मारपीट इतनी भयंकर थी कि डंडा भी टूट गया है। इस मारपीट में उनका पुत्र मुकुल गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसके बाद आरोपी मुकुल को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए है। बताया गया कि किसी के द्वारा इस मारपीट का एक वीडियो भी बनाया गया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में एक युवक उनके पुत्र मुकुल के साथ बेरहमी से मारपीट करता हुआ साफ़ नजर आ रहा है। वीडियो में उनका पुत्र आरोपी के सामने हाथ जोड़ता हुआ भी दिखाई दे रहा है। लेकिन आरोपी युवक डंडे से मारपीट जारी रखता है। पीड़ित के द्वारा पुलिस से आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की गई है। पुलिस ने आज मंगलवार को बातचीत में बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।













