रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिबरहेड़ी गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों के बीच छतों से एक दूसरे पर जमकर पथराव किया गया है। इतना ही नहीं एक पक्ष के द्वारा छत से ही फायरिंग भी की गई है। छत से हो रहे पथराव और फायरिंग का वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से घटना में शामिल अवैध हथियार भी बरामद कर लिए गए है।
बता दे की रविवार की शाम को दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्ष अपने-अपने घरों की छत पर चढ़ गए और एक दूसरे पर पथराव करने लगे। तभी एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई है। दोनों पक्षों के बीच हुए इस खूनी संघर्ष में दो लोग घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया है। छतों से हो रहे पथराव का एक पड़ोसी के द्वारा वीडियो भी बनाया गया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दोनों पक्ष एक दूसरे पर छत से पथराव करते हुए नजर आ रहे है। इसके साथ ही एक पक्ष के द्वारा छत से फायरिंग भी की जा रही है। अवैध हथियार से फायरिंग करता हुआ एक व्यक्ति वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।













