रुड़की की पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के हद्दीवाला गांव में आज अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक और हिंदू हृदय सम्राट प्रवीण तोगड़िया भी शामिल हुए है। जिनका कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया है। इस मौके पर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हमारे द्वारा वीर हिंदू विजेता हिंदू के चलते हिंदुओं को ट्रेनिंग देने का अभियान चलाया जा रहा है। इसीलिए वह यहां पर पहुंचे है।
बता दे की हद्दीवाला गांव में स्थित एक डिग्री कॉलेज में आज बुधवार को करीब 12:00 बजे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया भी पहुंचे है। जिन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिंदू एकता की बात कही है। उन्होंने कहा कि हिंदू सुरक्षित रहे इसीलिए वीर हिंदू विजेता हिंदू का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के चलते उनके संगठन के द्वारा हिंदुओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद हिंदू सुरक्षित रहेगा। इस कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष राम भजन शुक्ला,अंकुश पंडित,विजेंद्र सैनी, अनुज चौहान और संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे है।













