रुड़की की पिरान कलियर कोतवाली पुलिस ने पिरान कलियर में स्थित दरगाह में नमाज पड़ रही महिला के 7 महीने के बच्चे का अपहरण करने वाले मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढोरा निवासी समीर पुत्र नूर आलम को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं पुलिस के द्वारा समीर की एक साथी महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से पुलिस के द्वारा अपहरण किए गए सात महीने के बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। यह दोनों रेलवे स्टेशन पर बच्चे को दिखाकर भीख मांग रहे थे।
बता दे कि बिहार निवासी एक महिला ने 7 जून को पुलिस को तहरीर देकर बताया था की दरगाह में नमाज पढ़ने के दौरान उनके सात महीने के नाती अली रजा का अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपहरण कर लिया गया है। अपहरण करने वाला व्यक्ति पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था और बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा समीर पुत्र नूर आलम को लक्सर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस के द्वारा बच्चा दिखाकर भीख मांग रही समीर की साथी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से पुलिस ने 7 महीने के अली रजा को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया की समीर की साथी महिला अपाहिज है। जिसके पति राम सिंह की मृत्यु करीब 20 साल पहले हो गई थी। जिसके बाद दोनों काफी समय से साथ रह रहे है। जिन्होंने बच्चा दिखाकर भीख मांगने की योजना बनाई थी। जिसके लिए उन्हें एक छोटे बच्चे की जरुरत थी। जिस कारण उन्होंने पिरान कलियर में स्थित दरगाह में नमाज पढ़ रही महिला के नाती का अपहरण किया था। पुलिस के द्वारा आज एसपी देहात कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए मामले की जानकारी दी गई है













