रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मंगलौर में शनिवार की देर रात गौकशी के खिलाफ खबर लिखने पर सुहेल और शाहनजर नाम के दो आरोपियों के द्वारा समसूजमा नाम के पत्रकार के साथ जमकर मारपीट की गई है। इस मारपीट में समसूजमा नाम का पत्रकार घायल हो गया है। मारपीट की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दे की समसूजमा नाम का पत्रकार शनिवार की देर रात बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। तभी सामने से स्कूटी चालक के द्वारा समसूजमा की बाइक को टक्कर मार दी गई। जिसके बाद समसूजमा के साथ सुहेल और शाहनजर नाम के आरोपियों के द्वारा जमकर मारपीट की गई है। इस मारपीट में समसूजमा घायल हो गया है। मारपीट की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क किनारे दो लोग खड़े है। जिनमें से एक स्कूटी पर सवार होकर आता है और घर लौट रहे समसूजमा की बाइक को टक्कर मार देता है। जिसके बाद सफेद कपड़ो में एक अन्य व्यक्ति भी मौके पर पहुंचता है। जिसके बाद दोनों समसूजमा के साथ जमकर मारपीट करते है। पीड़ित समसूजमा के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की गई है। पुलिस ने आज रविवार को करीब 2:00 बजे बातचीत में बताया कि मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।













