रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव में एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से धूम सिंह नाम के एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गए। जिसके बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच ईंट और लाठी डंडे चले है। दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे से जमकर मारपीट की गई है। इस मारपीट में महिलाओं सहित 6 लोग घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मारपीट का पास खड़े किसी व्यक्ति ने एक वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दे कि आज शुक्रवार की सुबह धूम सिंह नाम के एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क पर किसी काम से जा रहे थे। आरोप है की इसी दौरान सचिन नाम का एक युवक तेज रफ्तार बाइक से आया। जिसके द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी गई। आरोप है की इस टक्कर में बुजुर्ग व्यक्ति धूम सिंह घायल हो गए। जिसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे के आमने सामने आ गए है। जिसके चलते दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर ईंट से पथराव भी किया गया है और एक दूसरे के साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट की गई है। इस मारपीट में महिलाओं सहित 6 लोग घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मारपीट का पास खड़े एक व्यक्ति ने एक वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों पक्ष एक दूसरे से गाली गलौज कर रहे है। जिसके बाद एक व्यक्ति पीछे से आता है और तुरंत ही डंडे से दूसरे पक्ष पर वार कर देता है। वीडियो में दिखाई दे रहा है की दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर जमकर लाठी डंडे बरसाए जा रहे है। इस मारपीट में महिलाएं भी पीछे नहीं रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है की महिलाओं के द्वारा भी लाठी डंडों से मारपीट की जा रही है। जिस कारण महिलाओं के साथ भी लाठी डंडों से मारपीट हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा किसी तरह मामला शांत कराया गया है। जिसके बाद कोटा मुरादनगर गांव निवासी रजत कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने आज फोन पर हुई बातचीत में बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।






