
रुड़की तहसील में आज देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने अपर तहसीलदार के पेशकार रोहित को 10000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता का आरोप है की पेशकार रोहित के द्वारा जमीन के एक मामले में उनसे 25000 रुपए रिश्वत मांगी गई थी। जिसके बाद आज पेशकार रोहित को रिश्वत के 10000 रूपये देने थे। लेकिन विजिलेंस की टीम ने पेशकार को रोहित को 10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
बता दे की क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपर तहसीलदार के पेशकार रोहित की शिकायत विजिलेंस से की थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनकी बहन की एक भूमि के मामले में पेशकार रोहित के द्वारा 25000 रूपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम आज रूडकी तहसील पहुंची थी। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता के द्वारा रोहित को 10000 रूपये की रिश्वत दी गई। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने पेशकार रोहित को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद विजिलेंस की टीम पेशकार रोहित को अपने साथ देहरादून ले गई है।