
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर गांव के पास देर रात पुलिस की बाइक सवार एक बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई है। करौंदी गांव निवासी रोहित पुत्र महावीर सिंह नाम के इस बदमाश के द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई है। जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में एक गोली लग गई है। जिस कारण रोहित नाम का यह बदमाश घायल हो गया है। जिसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दे की किसी मामले को लेकर सालियर गांव में एक पंचायत बुलाई गई थी। इस पंचायत में रोहित नाम का एक बदमाश भी मौजूद था। जिसके द्वारा पंचायत में फायरिंग कर दी गई थी। जिस कारण एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया था। जिसके बाद रोहित नाम का बदमाश फरार हो गया था। पुलिस ने रोहित की तलाश में अभियान चलाया। जिसके बाद रविवार की रात करीब 12:00 पुलिस ने सालियर गाँव के पास बाइक सवार एक बदमाश को रोकने का प्रयास किया। तभी बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में रोहित नाम के बदमाश के पैर में गोली लग गई है। जिस कारण रोहित घायल हो गया है। जिसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिली है कि रोहित पर पहले भी गंभीर मामलो में आठ मुकदमे दर्ज हो चुके है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।