
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर में 9 मई को एक ई रिक्शा चालक के द्वारा एक महिला के साथ बदतमीजी की जा रही थी। सूचना पर पहुंचे पार्षद पिता संजय प्रजापति ने ई रिक्शा चालक को समझाने का प्रयास किया। तभी ई रिक्शा चालक ने संजय प्रजापति पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए है।
बता दे की एक महिला रेलवे स्टेशन से एक ई रिक्शा में बैठकर आजाद नगर पहुंची थी। जहां पर किसी बात को लेकर ई रिक्शा चालक से महिला का विवाद हो गया। बीच बचाव करने आए पार्षद पिता संजय प्रजापति ने ई रिक्शा चालक को समझाने का प्रयास किया। जिसके बाद ई रिक्शा चालक ने संजय प्रजापति पर हमला कर दिया है। इस हमले में संजय प्रजापति घायल हो गए है। जिनको उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद आज बड़ी संख्या में पार्षद कोतवाली पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी ई रिक्शा चालक पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।