रुड़की कोतवाली क्षेत्र के नगला इमरती गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों के साथ रात करीब दो बजे पुलिस की मुठभेड़ हो गई है। इस मुठभेड़ में ढंडेरा निवासी सौरभ पुत्र देशराज नाम का एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। जबकि उसके दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए है। जिसके बाद पुलिस के द्वारा घायल बदमाश सौरभ को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दे की शुक्रवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने शराब की कैंटीन के संचालक अमन नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान अमन का एक साथी प्रशांत भी घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया था। जानकारी मिली थी की प्रेम प्रसंग के चलते अमन की हत्या की गई है। घटना के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा नगला इमरती गांव के पास चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को बाइक सवार तीन बदमाश दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन तीनो बदमाश भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई है। इस मुठभेड़ में पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में सौरभ नाम का एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है। जबकि उसके दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए है। पु
लिस के द्वारा घायल सौरभ को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस के द्वारा सौरभ के पास से हत्या में इस्तेमाल एक तमंचा भी बरमाद कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस अब फरार हुए बदमाशों की तलाश कर रही है।






