रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से रिश्तो को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर ब्रह्मपुर जट गाँव निवासी एक कलयुगी बाप ने अपनी 13 साल की मासूम बच्ची की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि पिता धनेश्वर को शक था कि उसकी पुत्री का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसके चलते वह फोन पर किसी युवक से बात करती है। पुत्री की इस हत्या में धनेश्वर का साथी आशीष भी शामिल था। पुलिस ने फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से एक देसी तमंचा और घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है।
बता दे की ब्रह्मपुर जट गांव निवासी धनेश्वर नाम के एक कलयुग पिता को शक था कि उनकी पुत्री का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है जिसके चलते उनकी पुत्री फोन पर किसी युवक से बात करती है और समझाने के बाद भी नहीं मान रही है। जिसके बाद आरोपी धनेश्वर 27 जुलाई 2026 को अपने साथी आशीष के साथ मिलकर अपनी 13 साल की मासूम बच्ची को बाइक पर बैठा कर ले गया। जहां पर धनेश्वर और उसके साथी आशीष ने गला घोंटकर 13 साल की बच्ची की हत्या कर दी और शव को गंगनहर में फेंक कर मौके से फरार हो गए है। लंबे समय तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो धनेश्वर की पत्नी को शक हुआ। जिसके बाद धनेश्वर की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर धनेश्वर और उसके साथी पर बच्ची को घर से ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की जांच की और धनेश्वर और उसके साथी आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से एक देसी तमंचा और घटना में इस्तेमाल एक बाइक भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आज रविवार को बातचीत में बताया की अब गंगनहर में बच्ची के शव की तलाश की जा रही है।






