बिशम्बर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट संचालित रूप चंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट रुड़की परिसर में संस्थान के *संस्थापक स्व. पं. रूप चन्द शर्मा जी की 16 वी पुण्यतिथि* के अवसर पर दिनांक 14 मार्च 2026 को एक भव्य *फैक्लटी डेवलेपमेन्ट प्रोग्राम (FDP)* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “Using AI to Enhance Research and Academic Productivity” रहा, जिसमें शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से शोध एवं अकादमिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गन्ना विकास विभाग के राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार श्री श्यामवीर सैनी जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में IIT रुड़की के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. एस. के. घोष, IIT रुड़की के पीएचडी शोधार्थी डॉ. अंकुश हल्बा तथा केमिकल इंजीनियरिंग विभाग की प्रोफेसर डॉ. एल. ए. सुदीक्षा ने अपने व्याख्यान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार AI का उपयोग शोध कार्य, डेटा विश्लेषण, अकादमिक लेखन तथा शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में AI एक प्रभावी उपकरण बन चुका है, जो शोध एवं शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएँ खोल रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के *चेयरमैन श्री चन्द्र भूषण शर्मा जी* ने कहा कि आज के डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों और छात्रों को नवीन तकनीकों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
*मुख्य अतिथि श्री श्यामवीर सैनी जी* ने कहा कि शिक्षा और तकनीक का समन्वय ही देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा सकता है। उन्होंने संस्थान के इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षण गुणवत्ता को नई दिशा प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर संस्थान के *कोषाध्यक्ष श्री सौरभ भूषण शर्मा जी* ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को समय के साथ चलने वाली आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना है, जिससे उनकी शैक्षणिक क्षमता और शोध की गुणवत्ता में वृद्धि हो सके।
वहीं संस्थान के *मैनेजिंग डायरेक्टर श्री गौरव भूषण शर्मा जी* ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी इस प्रकार के अकादमिक एवं शोध उन्मुख कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिसने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का मन मोह लिया और कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बना दिया।
कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के शिक्षक, शोधार्थी तथा छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य शाहज़ेब आलम ,शाहीन, दिवाकर जैन, मिलन शर्मा, रुचि ,सोनी ,आबाद, शबनम, विकेट सिंह ,सुधीर सैनी, डॉ जेबा ,रविंद्र कुमार, विशाल सैनी, हरेंद्र ,जितेंद्र सिंह , स्वाती ,आयुषी आदि अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे













