रुड़की की भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव के पास स्थित एक फार्मा कंपनी के बाहर भारतीय किसान यूनियन क्रांति के द्वारा आज धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी का आरोप है की कंपनी के द्वारा राजीव त्यागी नाम के एक कर्मचारी पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर उसे कंपनी से निकाल दिया गया है और पिछले कई महीनो से उसका उत्पीड़न किया जा रहा है।
बता दे की रायपुर के पास स्थित एक फार्मा कंपनी के बाहर आज भारतीय किसान यूनियन क्रांति के द्वारा धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। दरअसल कुछ महीने पहले कंपनी के द्वारा एक कर्मचारी को चोरी का झूठा आरोप लगाकर कंपनी से निकाल दिया गया था। पीड़ित कर्मचारी राजीव त्यागी का आरोप है की कंपनी के द्वारा चोरी का कोई भी सबूत उन्हें नहीं दिया गया है। इसके साथ ही पिछले कई महीनो से उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। जिस कारण राजीव त्यागी का परिवार आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहा है। भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने आरोप लगाया है कि पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन कंपनी प्रबंधन ने उनसे भी बात करने से मना कर दिया है। विकास सैनी का आरोप है कि इस तरह की कंपनी लगातार जिले में तानाशाही कर रही है और कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विकास सैनी ने कहा कि हम राजीव त्यागी को हर हाल में इंसाफ दिला कर रहेंगे। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन क्रांति के सैकड़ो किसान मौजूद रहे है













