रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की आसफनगर झाल से रविवार की रात नैनीताल निवासी मोहित कुमार पुत्र जवाहर लाल आर्य नाम के आईआईटी रुड़की के एक छात्र का शव बरामद हो गया है। मोहित कुमार तीन दिन पहले संदिग्ध हालत में लापता हो गया था। काफी तलाश करने के बाद भी मोहित कुमार का कुछ पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने आसफनगर झाल से मोहित कुमार के शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है
बता दे कि आईआईटी रुड़की में पीएचडी कर रहा नैनीताल निवासी मोहित कुमार नाम का एक छात्र तीन दिन पहले संदिग्ध हालत में लापता हो गया था। पुलिस और आईआईटी रुड़की प्रशासन के द्वारा मोहित कुमार की काफी तलाश की जा रही थी। लेकिन मोहित कुमार का कुछ भी पता नहीं चल पाया था। जिसके बाद आसफनगर झाल से मोहित कुमार का शव रविवार की रात बरामद हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोहित कुमार के शव को आसफनगर झाल से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। जहां पर आज आईआईटी रुड़की प्रशासन की टीम और मोहित कुमार के परिजन भी पहुंच गए है। आज पोस्टमार्टम के बाद मोहित कुमार के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के द्वारा मोहित कुमार के कमरे से कुछ चीजे अपने कब्जे में ली गई है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।













