
दरगाह साबिर पाक में जायरीन से पैसे लेते हुए एक कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।जिसमे एक कर्मचारी एक व्यक्ति से पैसा लेते हुए दिखाई दे रहा हैं। वीडियो वायरल होने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कर्मचारी को हटा दिया और उसके मानदेय पर रोक लगा दी हैं।वहीं इस कार्यवाही से दरगाह कर्मचारियों और फर्जी खादिमों में हड़कंप मच गया हैं।
विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक में प्रतिदिन हजारों की संख्या में जायरीन हाजिरी पेश करने आते है। और अकीदत के फूल पेश कर अपनी मन्नत मुरादे मांगते हैं। जायरीनों की सुविधा के लिए दरगाह कर्मचारियों को लगाया हैं। लेकिन दरगाह में तैनात कर्मचारियों के अक्सर जायरीनों से पैसे लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।बुधवार को दरगाह साबिर पाक में एक कर्मचारी का जायरीन से पैसे लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। जिसमें जायरीन एक व्यक्ति से पैसा लेते हुए दिखाई दे रहा हैं और पास में उसके दूसरा कर्मचारियों भी तैनात है। कर्मचारी का वीडियो वायरल होने का बाद ज्वांइट मजिस्ट्रेट ने कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से हटा कर उसका स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। और साथ ही कर्मचारी की सैलेरी पर भी रोक लगा दी हैं। जिसके चलते दरगाह कर्मचारियों और फर्जी खादिमों में हड़कंप मच गया हैं। वहीं वायरल वीडियो से चर्चा का बाजार गर्म हैं। रुड़की ज्वांइट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि कर्मचारी को तत्काल हटा दिया गया और उसे स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया हैं। और कर्मचारी के मानदेय पर रोक लगा दी गई हैं।