रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर में जय भगवान कश्यप नाम के व्यक्ति के घर के बाहर खड़ी एक बाइक अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ली गई है। बाइक चोरी करने वाला यह चोर बाइक चोरी कर ले जाता हुआ पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस के द्वारा अब चोर की तलाश की जा रही है।
बता दे कि रुड़की क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। 24 मई की रात गणेशपुर में स्थित जय भगवान कश्यप नाम के व्यक्ति के घर के बाहर एक बाइक खड़ी थी। तभी एक चोर पैदल चलकर गली में आता है और बाइक पर बैठकर बड़े आराम से बाइक चोरी कर अपने साथ ले जाता है। चोर के द्वारा बाइक चोरी करने की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सीसीटीवी वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक चोर बड़े आराम से गली में आ रहा है। जिसके बाद पैदल आ रहा यह चोर बाइक चोरी कर बाइक पर बैठकर बड़े ही आराम से मौके से फरार होने में कामयाब हो जाता है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज बुधवार को करीब 2:00 बजे बातचीत में बताया की गणेशपुर में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। पुलिस के द्वारा बाइक चोरों की तलाश में टीम लगा दी गई है। इसके साथ ही इस तरह की घटनाएं आसपास के क्षेत्र से भी सामने आई है। पुलिस के द्वारा जल्द ही बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।













