रुड़की कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में स्थित सहारनपुर में पकड़े गए संदिग्ध आतंकवादी मुशर्रफ पुत्र मुबारिक का घर आज बंद मिला है। आज मुशर्रफ के घर पर ताला लटका हुआ है। पड़ोसियों का कहना है कि मुशर्रफ का परिवार साधारण परिवार है। जो मेहनत मजदूरी करते हुए अपने घर का खर्चा चलाते है। पड़ोसियों का कहना है कि मुशर्रफ के परिवार की कभी भी कोई संदिग्ध गतिविधियां उन्हें दिखाई नहीं दी है।
बता दे की सहारनपुर से उत्तर प्रदेश एटीएस और एसटीएफ की टीम ने मिलकर शाहरुख, महकाब, गगनदीप और मुसर्रफ नाम के चार संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ा है। यह चारों पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे। जो भारत में आतंकी हमले करने का प्रयास कर रहे थे। जानकारी मिली है कि उनकी कुछ दिन पहले एक बैठक भी हुई थी। जिसमें यह चारों हथियार जुटाने की बात कर रहे थे। एटीएस और एसटीएफ की टीम के द्वारा इन चारों को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों में मुशर्रफ रुड़की कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा का रहने वाला है। जिसके घर पर आज ताला लटका हुआ मिला है। मुशर्रफ के पड़ोसियों का कहना है कि मुशर्रफ का परिवार साधारण तरीके से यहां पर रहता था और उसके परिवार की कभी भी कोई संदिग्ध गतिविधियां दिखाई नहीं दी है। लोकल पुलिस के द्वारा भी मुशर्रफ के बारे में जानकारी जुटा जा रही है।













